Bihar

बीजेपी नेताओं पर लाठीचार्ज मामले में बड़ा एक्शन: लोकसभा के स्पीकर ने पटना के डीएम-एसपी को किया तलब

पटना में बीजेपी नेताओं पर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज का मामला अब लोकसभा स्पीकर के पास के पहुंच गया। स्पीकर ओम बिरला ने इस मामले में पटना के डीएम और एसपी को दिल्ली तलब किया है।

इस पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि पटना में भाजपा कार्यकर्ता पर हुए लाठीचार्ज और भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को पुलिस ने पीटा था और उन पर जानलेवा हमला किया गया था। इसके लेकर उन्होंने लोकसभा स्पीकर के यहां कंप्लेन किया था, जिसमें 30 तारीख को पटना के डीएम और एसपी को लोकसभा स्पीकर ने तलब किया है। अब उनको इसका जवाब देना होगा। कानून सबके लिए है चाहे वह डीएम हो या एसपी या फिर कोई सामान्य व्यक्ति। सबके लिए कानून बना हुआ है और कानून के अनुसार उन पर कार्रवाई होगी।

13 जुलाई को हुए विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को डाक बंगला चौराहे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था। इस लाठीचार्ज में सांसद सिग्रीवाल भी बुरी तरह घायल हो गए थे। Y श्रेणी की सुरक्षा होने के बावजूद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। धक्के भी दिया गया था।

तब उन्होंने कहा था कि सरकार की ‘नीतियों के खिलाफ जब हमने आवाज उठाई तो लाठीचार्ज किया गया है। इस सरकार में मौजूदा मुख्यमंत्री के कैबिनेट के सहयोग में कई वर्षों तक काम किया हूं। इस तरीके से लाठीचार्ज करना ना ही किसी अधिकारी को निर्देश दिया जाता है और ना ही कोई नियम और कानून है। जान से मारने की नीयत से ऐसा किया गया है। यह जानने के बावजूद भी कि मैं सांसद हूं, पूर्व मंत्री हूं। उसके बाद भी वह लोग प्रहार करते रहे।’

Avinash Roy

Recent Posts

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

6 मिनट ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

2 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

2 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

2 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

4 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

12 घंटे ago