Bihar

मनीष कश्यप पर लगा NSA हटेगा? मदुरै कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; सुनवाई टली…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

तमिलनाडु हिंसा मामले में फंसे यूट्यूबर पत्रकार मनीष कश्यप से जुड़ी एक अहम खबर हम आपको बता रहे हैं। यूट्यूबर को बड़ी राहत मिल सकती है। मनीष कश्यप पर लगा एनएसए हटाने पर चर्चा शुरू हो गई है। मदुरै कोर्ट ने इस मामले में जवाब तलब किया है। कोर्ट की ओर से मदुरै के जिला कलेक्टर के साथ-साथद केंद्र और राज्य सरकार के गृह सचिवों से इस मामले में जवाब मांगा गया है।

परिजनों की ओर से इसकी मांग की जा रही थी। मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार के भाई त्रिभुवन तिवारी ने इस आशय की याचिका मदुरै कोर्ट में दायरकी थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जवाब तलब किया है। फिलहाल मामले की सुनवाई 8 सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई है।

तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में बिहारी मजदूरों पर कथित रूप से मारपीट और हिंसा से संबंधित फेक वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप मनीष कश्यप पर लगा है। इसे लेकर मदुरै पुलिस प्रशासन की ओर से यूट्यूबर पर रासुका लगाया गया था। इस मामले में मनीष के परिजन शुरू से ही एनएसए हटाने की मांग कर रहे हैं।

मनीष कश्यप के छोटे भाई त्रिभुवन तिवारी की ओर से याचिका दायर कर कोर्ट से गुहार लगाई गई थी। कहा गया कि मनीष कश्यप का अपराध रासुका कानून के लायक नहीं है। उसके द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने या फैसला दिया है। फिलहाल मदुरै के जिला कलेक्टर के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार के होम सेक्रेटरी से जवाब मांगा गया है। कोर्ट के फैसले के अनुसार अगले 8 सप्ताह तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं होगी।

कोर्ट ने कहा है कि इसी बीच होम सेक्रेटरी और कलेक्टर अपना जवाब दाखिल कर दें क्योंकि उनका जवाब आने तक सुनवाई स्थगित रहेगी इसी बीच तीनों पदाधिकारियों का जवाब दाखिल कर देना है उसके बाद सुनवाई होगी फिर यह तय होगा मनीष कश्यप पर लगा एनएसएहट जाएगा या बरकरार रहेगा।

मनीष कश्यप फिलहाल बिहार के पटना के बेऊर जेल में बंद है। पिछले दिनों बेतिया कोर्ट में मारपीट और रंगदारी मांगने के दो मामलों में बेतिया लाया गया। अगले दिन पटना सिविल कोर्ट में भी आर्थिक अपराधिकारी में दायर के दो केस में पेशी हुई।उसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया कि मनीष कश्यप को बिहार के जेल में ही रखा जाए क्योंकि तमिलनाडु में सभी मामलों में उसे बेल मिल चुकी है। कोर्ट को आवश्यकता पड़ेगी तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सहायता से पेशी कराई जाएगी। इस फैसले से कश्यप को बड़ी राहत मिली।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

17 मिनट ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

55 मिनट ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

2 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

3 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

3 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

5 घंटे ago