Bihar

बिहार की जाति गणना पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब सोमवार को, आज पूरी नहीं हुई बहस

बिहार में जातीय गणना जारी रखने के पटना उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। अब इस मामले में 21 अगस्त यानी सोमवार को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट में जातीय गणना की सभी याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है। आज इस मामले पर बहस अधूरी रह गई।

कोर्ट में बिहार सरकार ने बताया कि राज्य में सर्वे का काम पूरा हो चुका है। और डाटा भी ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं। इससे पहले पटना हाईकोर्ट ने 4 मई को जातिगत गणना पर अंतरिम रोक लगा दी थी। लेकिन जातीय गणना के डेटा को सुरक्षित रखने की बात कही थी। जिसेक बाद दोबार पटना हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई पूरी होने के बाद 1 अगस्त को हाईकोर्ट ने जातीय गणना पर से रोक हटा दी और नीतीश सरकार के जाति गणना कराने के निर्णय को सही ठहराया।

हाईकोर्ट ने जातीय गणना के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। जिसके बाद याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। वहीं इस मामले में नीतीश सरकार ने कैविएट दाखिल की और शीर्ष अदालत से अपील की थी, कि उनका पक्ष सुने बिना जातिगत गणना पर कोई भी फैसला न दें। बिहार में जातीय गणना का काम पूरा हो चुका है, और डेटा एंट्री भी लगभग निपट चुका है। अब ऑनलाइन फीडिंग का काम किया जा रहा है।

कब-कब क्या हुआ ?

7 जनवरी से राज्य में जातीय गणना शुरू हुई
15 अप्रैल से दूसरे चरण का काम शुरू हुआ
21 अप्रैल को जातीय गणना का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
27 अप्रैल को SC ने पटना हाईकोर्ट जाने को कहा
2 और 3 मई को सुनवाई के बाद पटना हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
4 मई को पटना हाईकोर्ट ने जातीय गणना पर रोक लगा दी
11 मई को बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट जाने को कहा
13 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई की तारीख तय हुई
हाईकोर्ट 13 से 17 जुलाई तक बहस हुई फिर फैसला सुरक्षित रख लिया गया
1 अगस्त को हाईकोर्ट ने जातीय गणना पर से अंतरिम रोक हटाने का फैसला सुनाया

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

2 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

13 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

14 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

14 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

15 घंटे ago