Bihar

तेजस्वी का बड़ा एलान : अब रील बनाने वालों को मिलेगा इनाम, बस करना होगा ये काम

बीते दिनों बिहार के पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार के लिए बिहार सरकार द्वारा फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इन विजेताओं को सम्मानित करने को लेकर पर्यटन विभाग की ओर से शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता के टॉप 3 विजेताओं को सम्मानित किया. यह आयोजन विगत वर्ष 1 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक हुआ था, जिसमें बिहार से 2120 जबकि अन्य 22 राज्यों से 307 प्रतिभागी शामिल हुए थे.

तेजस्वी यादव का सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को निमंत्रण:

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम भी बिहार के हैं, लेकिन मुझे भी बिहार की कई जगहों के बारे में नहीं पता है और आज प्रदर्शनी में उसकी तस्वीर देखी है. उन्होंने कहा कि आजकल ज्यादा से ज्यादा लोग रील देखने में दिलचस्पी रखते हैं. उन्होंने ब्लॉगर्स और जितने भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स हैं, उन्हें बिहार आने का आमंत्रण दिया.

“मैं चाहता हूं कि ब्लॉगर्स और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बिहार की खूबसूरती को दिखाएं. पर्यटन विभाग को भी कहूंगा कि उन्हें बिहार बुलाया जाए और बताया जाए कि बिहार का जो पिक्चर बाहर दिखाया जाता है, बिहार वैसा नहीं है, बल्कि उससे इतर बिहार में ऐसे कई डेस्टिनेशन हैं, जो बहुत ही खूबसूरत है. इससे काफी अच्छी ब्रांडिंग होती है.”- तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री, बिहार

‘सड़क किनारे खोला जाएगा एमेनिटीज’:

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पर्यटकों के लिए एमेनिटीज की काफी दिक्कत है और इसे दूर किया जा रहा है. जब वह हरियाणा घूमने जाते हैं तो सड़क किनारे काफी एमेनिटीज मिलते हैं जहां पर्यटक थोड़ा रेस्ट कर सकते हैं, लेकिन बिहार में इसके लिए काफी दिक्कत है. पेट्रोल पंप पर जरूर शौचालय की सुविधा उपलब्ध है लेकिन हालत क्या रहते हैं सभी जानते है. ऐसे में हम बिहार के सभी पर्यटक स्थलों पर आने-जाने के रास्ते में काफी संख्या में एमेनिटीज का निर्माण करा रहे हैं. उन्होंने कहा की हरियाणा के तर्ज पर बिहार में पर्यटकों के लिए सड़क किनारे एमेनिटीज खोला जाएगा.

रील बनाओ प्रतियोगिता का शुभारंभ:

बिहार सरकार द्वारा फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पश्चिम बंगाल के सैकत कुमार बरूई, द्वितीय पुरस्कार पश्चिम बंगाल के बरूण कुमार दत्ता और तृतीय पुरस्कार बिहारशरीफ की शिवानी सिंह को मिला है. प्रथम पुरस्कार पाने वालों को 25 हजार और 25 हजार रुपए का ट्रैवल वाउचर, द्वितीय पुरस्कार पाने वालों को 15 हजार रुपए और 15 हजार का ट्रैवल वाउचर जबकि तीसरे पुरस्कार पाने वालों को 10 हजार रुपए और 10 हजार का ट्रैवल वाउचर दिया गया. इसके अलावा 10 अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इसके साथ ही इस मौके पर तेजस्वी यादव ने पर्यटन विभाग के रील बनाओ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इसके तहत 1 सितंबर से 14 सितंबर तक कोई भी व्यक्ति बिहार के पर्यटक स्थलों पर रील बनाकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

5 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

11 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

13 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

21 घंटे ago