Bihar

तेजस्वी ने कहा- जहां रहते पीएम व गृह मंत्री वहां आपराधिक मामले ज्यादा फिर भी बिहार को बदनाम करती है भाजपा

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि भाजपा का काम बिहार को बदनाम करना है। दिल्ली जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहते हैं वहां सर्वाधिक हत्या, अपहरण, दुष्कर्म और लूट की घटनाएं होती हैं, लेकिन लोग बातें बिहार की करते हैं।

पत्रकार की हत्या मामले में होगी दोषियों पर कार्रवाई

तेजस्वी यादव पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। अररिया में पत्रकार की हत्या पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो।

सीबीआई की कार्रवाई का नहीं है कोई मतलब

वहीं, तेजस्वी एक सवाल पर बोले कि सीबीआई की कार्रवाई का कोई मतलब नहीं। कोर्ट की बात है तो हमलोग कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। सीबीआई द्वारा लालू प्रसाद पर हो रही कार्रवाई पर कहा कि यह तो चुनाव तक चलेगा। क्योंकि भाजपा का सबसे ज्यादा डर बिहार से लग रहा है। बावजूद हम लोग झुकने वाले नहीं। कोर्ट में अपनी बात रखेंगे।

परिवारवाद पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं। देश में लोकतंत्र है और जनता भी सब जानती है। हम यहां चुनकर आए हैं। खुद से नहीं आए हैं। चुनाव लड़े, लोगों ने वोट किया तब यहां खड़े हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

5 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

11 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

12 घंटे ago