Bihar

 I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से पहले विजय चौधरी का बड़ा बयान, ‘संयोजक’ को लेकर कही ये बात…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुंबई में विपक्षी एकता (I.N.D.I.A) की 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली बैठक से पहले संयोजक पद को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद जदयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने I.N.D.I.A गठबंधन के संयोजक पद को लेकर एक बड़ी बात कही है. मंगलवार को जदयू कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने बार-बार कहा है कि ‘संयोजक की बात हो या नेता’ की, सभी निर्णय समय पर लिए जाएंगे.

हम लोग जो भी फैसला लेंगे आपको समय पर उसकी सूचना दे देंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में हमें बहुमत दीजिए, बिना किसी परेशानी के नेता चुनकर बता देंगे. बताते चलें कि सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा था कि हमको न कुछ बनना है, न हमको कुछ नहीं चाहिए. हमारा बस एक ही लक्ष्य है, सबको साथ लेकर चलने का.

बिहार के मंत्री और जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को गठबंधन का संयोजक कौन बनेगा जैसे अहम सवाल मीडिया से चुटकी लेते हुए कहा कि आप बहुमत दिला दें, हम संयोजक बना लेंगे. इससे पहले उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हमें चुनाव में बहुमत दीजिए, बिना किसी परेशानी के नेता चुनेंगे और आपको बताएंगे.

सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है. अभी कौन-कौन लोग आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल होंगे, यह कहना ठीक नहीं है. यह पता चल जाएगा कि और कौन लोग इसमें शामिल हो रहे हैं. नीतीश कुमार ने एक बार फिर कहा कि लोकसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

12 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

14 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

1 दिन ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

1 दिन ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

1 दिन ago