Bihar

MLC हरि सहनी होंगे बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता, सम्राट चौधरी की जगह लेंगे

बीजेपी एमएलसी हरि सहनी बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता होंगे। सम्राट चौधरी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह बदलाव किया गया है। खुद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी दी है।

दरअसल, जेडीयू के एनडीए से अलग होने के बाद पिछले साल अगस्त महीने में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी थी। सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी सरकार से बाहर हो गई और विपक्ष की भूमिका में आ गई थी। उस वक्त बीजेपी ने पूर्व स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया था जबकि सम्राट चौधरी को विधान परिषद में नेता विरोधी दल की जिम्मेदारी सौंपी थी।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ विधान परिषद में विरोधी दल के नेता की जिम्मेवारी भी सम्राट चौधरी संभाल रहे थे लेकिन अब बीजेपी एमएलसी हरि सहनी को बीजेपी ने विधान परिषद में विरोधी दल का नेता बना दिया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में खुद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसका औपचारिक एलान किया और हरि मांझी का नेता विरोधी दल के रूप में स्वागत किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

10 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

10 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

11 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

11 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

17 घंटे ago