Bihar

BPSC शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए 4 सितंबर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू: जाने पूरा प्रोसेस, आयोग ने जारी किया नोटिस

बीपीएससी की ओर से 1.70 लाख शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा तो संपन्न हो गई है। अब 4 सितंबर से लेकर 12 सितंबर तक 9वीं और 10 वीं के साथ-साथ 11वीं और 12वीं कक्षा के शिक्षक अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। आयोग के द्वारा नोटिस जारी कर या जानकारी दी गई है।

इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि यह प्रदेश में मूल निवासियों के लिए उनके जिला स्तर पर किया जाएगा। जबकि राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पटना स्थित बीपीएससी कार्यालय में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को बीपीएससी में ऑनलाइन आवेदन के समय अपलोड किये गये सभी दस्तावेजों का निर्धारित अवधि के भीतर निर्दिष्ट स्थान पर सत्यापन सुनिश्चित कराने को कहा है।

दो चरणों में जारी किया जाएगा रिजल्ट

आयोग द्वारा पहले ही इसकी जानकारी दी जा चुकी है कि रिजल्ट दो चरण में जारी किया जाएगा। पहले चरण में क्लास 9-10, 11-12 के परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। जो की 20 सितंबर के बाद आने की संभावना जताई जा रही है।

वही दूसरे चरण में प्राइमरी परीक्षा यानी क्लास 1 से लेकर 5 तक का परिणाम जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा है की सभी 9-12 उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए तैयार रहना चाहिए जो बहुत जल्द शुरू होने वाला है।

11वीं-12वीं में जनरल का कटऑफ 50 फीसदी तक संभव

परीक्षा एक्सपर्ट राजकिशोर दूबे बताते हैं कि एनसीईआरटी व एससीईआरटी से ही ज्यादातर प्रश्न पूछे गए। जिन विषयों में कम आवेदन आए हैं, वहां सिर्फ क्वालिफाइंग अंक (40 प्रतिशत) ही नियुक्ति के लिए काफी होगा।

वहीं सामान्य तौर पर 11वीं-12वीं में जनरल कटऑफ 50 प्रतिशत तक होगा। 9वीं 10वीं के शिक्षक के लिए जनरल कटऑफ 65 से 70 प्रतिशत के आस-पास रहने की संभावना है। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञ एम रहमान ने कहा कि 70 से 75 प्रतिशत तक कटऑफ जाने की उम्मीद है।

Avinash Roy

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

33 मिनट ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

2 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

4 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

8 घंटे ago