Bihar

नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए बनेगी हाई लेवल कमेटी? नीतीश सरकार कर रही विचार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने को लेकर नीतीश सरकार कमेटी गठन पर विचार कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही कमेटी गठन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस उच्चस्तरीय कमेटी में शिक्षा, वित्त, पंचायती राज और सामान्य प्रशासन विभाग के आला अधिकारी मुख्य रूप से शामिल होंगे। कमेटी इस बात पर मंथन करेगी कि शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए कौनसी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। साथ ही इसमें कोई कानूनी अड़चन तो नहीं आ रही है। कमेटी की अनुशंसा के बाद राज्य सरकार उस पर अंतिम निर्णय लेगी।

मालूम हो कि अध्यापक नियुक्ति एवं सेवाशर्त नियमावली, 2023 के तहत बिहार लोक सेवा आयोग से शिक्षकों की नियुक्ति के फैसले के बाद से शिक्षक संगठनों की यह मुख्य मांग है कि उन्हें बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच अगस्त को महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं के साथ बैठक की थी।

सीएम नीतीश के सामने घटक दलों के नेताओं ने मांग रखी कि शिक्षकों को बिना शर्त के राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए। इस पर सीएम की ओर से कहा गया कि शिक्षकों को बीपीएससी की परीक्षा भले ही न देनी हो, लेकिन उन्हें अन्य किसी तरह की स्क्रीनिंग से जरूर गुजरना पड़ेगा। राज्य में नियोजित शिक्षकों की संख्या चार लाख से अधिक है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए नए विकल्प पर विचार कर रहे हैं। इसी बाबत हाईलेवल कमेटी का गठन किया जा रहा है। ताकि बाद में फिर से कोई विवाद न उठे और शिक्षकों का गुस्सा भी शांत हो जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 घंटे ago