Bihar

CM की सुरक्षा में बड़ी चूक, नीतीश कुमार के करीब पहुंचा युवक; सुरक्षाकर्मी में मची अफरा – तफरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का मामला मंगलवार को गांधी मैदान में सामने आया. सीएम नीतीश जब स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन कर अपना संबोधन दे रहे थे तभी एक युवक नीतीश के मंच के सामने आ गया. वहां ‘डी’ घेरे में प्रवेश कर गया और अपना आक्रोश जताने लगा. यह सब देखकर नीतीश सहित वहां मौजूद सभी लोग और सुरक्षाबल हैरान रह गए. गनीमत रही कि नीतीश कुमार के पास पहुंचने के पहले ही युवक को सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया और उसे वहां से दूर ले गए. इस दौरान युवक कुछ नारेबाजी करता रहा.

इसके पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में लगातार 17वीं बार झंडा फहराकर रिकॉर्ड बना दिया.उनसे पहले सबसे अधिक तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के नाम था. उन्होंने 14 बार गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया था.

वहीं अपने सम्बोधन में CM नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार ने 21 हजार 291 नई प्राथमिक स्‍कूल खोल दिए, सभी में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए। छात्रों के लिए ड्रेस, भोजन, किताबें और साइकिल प्रदान की गई।

शिक्षकों के मुद्दे पर नीतीश ने कहा कि एक बार भर्ती की जो प्रक्रिया चल रही है उसे पूरा हो जाने दें उसके बाद आपकी मांगों का उचित निदान किया जाएगा. हालांकि उनके इस भाषण के बीच में ही अचानक से एक युवक मंच के सामने आ गए जिसके बाद अफरातफरी मच गई. युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

58 मिनट ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

5 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

6 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

7 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

7 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

16 घंटे ago