Bihar

बीजेपी ने दिया था ऑफर, पार्टी का विलय कर लें; 2025 में सीएम कैंडिडेट बनाएंगे, VIP प्रमुख मुकेश सहनी का दावा

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भाजपा ने ऑफर दिया था कि पार्टी का विलय कर लें, 2025 में सीएम उम्मीदवार बनाएंगे। लेकिन हमें अपनी झोपड़ी का ही राजा बनना है, बीजेपी के महल का चपरासी नहीं बनना है। सहनी ने कहा कि हमें लीडर बनना है, लोडर नहीं बनना। सोमवार को निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में वैशाली पहुंचे मुकेश सहनी ने ये बातें कहीं।

सहनी ने कहा कि निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा को अभी 23 दिन ही पूर्ण हुआ है और दिल्ली की सरकार हिलने लगी है, समाज को गुमराह करने के लिए षड्यंत्र रचने लगी है। लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि अब निषाद का बेटा न गुमराह होगा, न टूटेगा। अब जो हमारी सुनेगा उसकी ही हम सुनेंगे। सहनी ने कहा कि अब बिहार में नीतीश फैक्टर नहीं रहे, सन ऑफ मल्लाह फैक्टर हो गया है। अगर नीतीश कुमार फैक्टर होता तो सम्राट चौधरी को हटाकर हरि सहनी को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया जाता।

वीआईपी प्रमुख ने बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हरि सहनी की ओर इशारा करते हुए कहा कि भाजपा ने अभी एक व्यक्ति को आगे किया है, लेकिन 4 करोड़ 99 लाख 99 हजार 999 आज भी वंचित हैं। उसके लिए हम सभी को संघर्ष करना है और लड़ाई लड़ना है। सहनी ने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के 5 करोड़ निषाद समाज के हर परिवार के चेहरे पर मुस्कान आएं, उन सभी के लिए आरक्षण सुनिश्चित करना है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

19 मिनट ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

9 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

13 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

13 घंटे ago