Bihar

‘बीजेपी अंड-बंड बोलती रहती है’: सीएम नीतीश बोले- एनडीए के मुकाबले महागठबंधन की सरकार में हो रहा तेजी से काम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक मरीन ड्राइव निकल गए। दरअसल, CM नीतीश मरीन ड्राइव से होकर जेपी गंगा सेतु की तरफ जाने वाले रास्ते में निर्माण कार्य का जायजा लेने निकले थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथ लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। सीएम ने कहा कि जेपी गंगा पथ के पूरी तरह कम्प्लीट हो जाने के बाद लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। लोगों को जल्द से जल्द ये सुविधा मिले, इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी बात कहते हुए भाजपा पर निशाना साधा। बीजेपी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विकास न करने का आरोप लगा रही है। इसका जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जब बीजेपी के लोग साथ थे। तब उनके ऊपर कोई सवाल नहीं उठाते थे। लेकिन आज अलग हो जाने के बाद सवाल उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ये लोग जब साथ थे। तो कुछ नहीं कहते थे लेकिन अब जब हम काम और तेजी से करवा रहे हैं तो बीजेपी के लोग तो कुछ-कुछ बोलते रहते हैं।

अपना अंड-बंड बोलते रहता है: नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि आप लोग तो देखिए रहे हैं, जब ये लोग (बीजेपी) साथ था तो कुछ बोलता था! कुछ इधर-उधर बोलता है। अब तो कम्मा तेजी से करवा रहे हैं। इसका कोई मतलब है क्या? उन लोगों के बोलने का कोई वैल्यू है? अपना अंड-बंड बोलते रहता है।

‘बिहार में विकास हुआ है या नहीं, आप खुद देखिए’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा के बयानों पर वो कोई ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि हम उनके बयानों को देखते भी नहीं हैं। बिहार में विकास पर सवाल उठाने पर पत्रकारों से सवाल करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में विकास हुआ है या नहीं, इस सवाल का जवाब तो आप लोगों को देना चाहिए! उन्होंने कहा कि आप खुद देखिए कि बिहार में क्या काम हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago