Bihar

बिहार: पति को लात-घूंसों से पीटकर बहनोई संग ज्वेलरी लेकर फरार हुई BDO की बीवी, प्रेमी के साथ जाते-जाते दे गई मुकदमे की धमकी

बिहार में सीतामढ़ी के नानपुर प्रखंड के बीडीओ आबिद हुसैन की पत्नी अपने बहनोई के साथ फरार हो गई हैं। इस मामले को लेकर आबिद हुसैन ने पत्नी और बहनोई के खिलाफ नानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बीडीओ ने अपने आवेदन बताया कि उनकी पत्नी और उसके बहनोई ने मिलकर पहले लात-घूसों से उनकी पिटाई की और उसके बाद घर में पड़ी लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार हो गये। जाते-जाते उनकी पत्नी ने दहेज अधिनियम एवं प्रताड़ना के मामले में जेल भेजवा देने की भी धमकी दी।

बीडीओ आबिद हुसैन ने अपने आवेदन में बताया है कि उनकी पत्नी का उसके बहनोई मो. निजाम के साथ नाजायज संबंध है। निजाम वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करनेज गांव का रहने वाला है। पांच अगस्त को ही यह वाकया हुआ, लेकिन दो दिन बाद यानी सात अगस्त काे थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

क्या बोले थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष राकेश रंजन का कहना है कि आवेदन मिलने पर केस दर्ज किया गया है और पड़ताल जारी है। एएसआइ आरती यादव अनुसंधान कर रही हैं। इस प्रकार किसी अफसर की पत्नी के ऐसे भागने का वाकया सामने आने पर हर तरफ चर्चा का बाजार गर्म हो चला है।

पत्नी बोलीं- बहनोई के साथ जाऊंगी

रोहतास के नासीरगंज गांव के रहने वाले बीडीओ मोहम्मद आबिद हुसैन का कहना है कि नानपुर के नसीम अहमद के मकान में बतौर किरायेदार परिवार के साथ रह रहे हैं।

पांच अगस्त की संध्या करीब सात बजे अपने दफ्तर से आवास लौटे तो देखा कि उनकी पत्नी का बहनोई मो. निजाम भी वैशाली से पहुंचा हुआ था।

उन्हें नहीं पता था कि उनकी पत्नी अपने बहनोई के साथ जाने का प्लान बनाकर बैठी हुई है। इसी दौरान पत्नी ने उनसे कहा कि वह अपने बहनोई के साथ जा रही है।

बीडीओ का कहना है कि उसकी बातें सुनकर उन्होंने काफी समझाया। परिवार के दूसरे सदस्यों ने भी पत्नी को समझाया, लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं थी। वह आग-बबूला हो गई।

छह लाख की ज्वैलरी लेकर फरार

इसके बाद बीडीओ को उनकी पत्नी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर घर में ही गाली-गलौच करते हुए लात-मुक्के से पिटाई की। इसके बाद दोनों मिलकर आवास से सोने की एक चेन, दो जोड़ी सोने का कान का झुमका, एक जोड़ी सोने की चूड़ी (सभी का वजन करीब सौ ग्राम और कीमत लगभग छह लाख रुपये) उठाकर ले गए।

बीडीओ का कहना है कि जब उनके साथ ऐसा हुआ तब उनके स्वजन मो. अलीम हुसैन एवं मो. सलीम हुसैन दोनों रोहतास के ही हैं उन लोगों ने देखा और बीच-बचाव की कोशिश की।

Avinash Roy

Recent Posts

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

8 मिनट ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

2 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

2 घंटे ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

6 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

13 घंटे ago