Samastipur

समस्तीपुर: अंचल कर्मी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, दाखिल खारिज के नाम पर ले रहा था रुपया 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर : सूबे के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का खेल व्याप्त है। उसकी कई ऐसी तस्वीर भी सामने आ चुकी है। हालांकि कई मामलों में ऐसे भ्रष्ट अधिकारी और कर्मियों पर कार्रवाई भी हुई है। बावजूद भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक वीडियो समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर से सामने आया है। जहां शिवाजीनगर अंचल कार्यालय में कार्यरत एक कर्मी का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दफ्तर में बैठ रुपया गिन रहा यह शख्श करियन पंचायत का राजस्व कर्मचारी मुन्ना शेखर है जो नीतीश यादव नाम के व्यक्ति से दाखिल खारिज के नाम पर 5 हजार रुपया रिश्वत ले रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि इस कर्मचारी के द्वारा जानबूझकर जमाबंदी में हेरा फेरी कर, उसके सुधार के नाम पर लोगों से रुपए की मांग की जाती है। हालांकि Samastipur Town मीडिया इस बार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

4 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

10 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

10 घंटे ago