Bihar

आशुतोष शाही हत्याकांड: तमिलनाडु में वेष बदलकर छिपे थे मुख्य आरोपी, बिहार STF ने धर दबोचा

मुजफ्फरपुर के चर्चित आशुतोष शाही हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुख्यात मंटू शर्मा और शूटर गोविंद को बिहार एसटीएफ ने तमिलनाडु के रामेश्वरम से गिरफ्तार किया है। दोनों वहां रूप बदलकर छिपे हुए थे। दोनों को रामेश्वरम से ट्रांजिड रिमांड पर बिहार लाया जा रहा है। इसकी पुष्टि बिहार एसटीएफ की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की गई है। मुजफ्फरपुर की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों दिल्ली चले गए थे और वहां से मुंबई फिर वहां से चेन्नई गए थे।

तमिलनाडु से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मंटू की गिरफ्तारी के बाद उसके गोबरसही स्थित आवास पर सुबह से लोगों की भीड़ जुट गई थी। गोबरसही में उसका भाई नवीन रहता है। मंटू के करीबियों ने सुबह से ही उसकी गिरफ्तारी की सूचना प्रेस कर्मियों को देने लगे थे। इसके बाद सोशल मीडियो पर उसकी गिरफ्तारी की एक तस्वीर भी वारयल होने लगी। तब बिहार एसटीएफ की ओर से उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। बिहार एसटीएफ ने बताया है कि मंटू शर्मा और गोविंद पर पटना से लेकर मुजफ्फरपुर और सूबे के अलग-अलग जिलों में 15 से अधिक हत्या, रंगदारी, गोलीबारी, आर्म्स एक्ट एवं अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। गोविंद बीते पांच साल से फरार चल रहा था।

जमानत पर बाहर था मंटू शर्मा

जबकि मंटू शर्मा रंगदारी के एक मामले में बीते साल नवंबर में शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा से जमानत पर बाहर आया था। मंटू शर्मा मूल रूप से छपरा के परसा का निवासी है। जबकि गोविंद मुजफ्फरपुर में मनियारी थाना के सिलौत गजपति गांव का निवासी है। दोनों के नाम का इश्तेहार जारी कराने के लिए पुलिस की ओर से न्यायालय में अर्जी दाखिल की जा चुकी थी।

आपको बता दें बीती 21 जुलाई को प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की हत्या लकड़ीढाई रोड में वकील सैयद कासिम हसन उर्फ डॉलर के आवास पर गोलियों से भूनकर कर दी गई थी। इसमें पुलिस ने पूर्व वार्ड पार्षद शेरू अहमद और हॉस्पिटल संचालक विक्रांत कुमार उर्फ विक्कू शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि पुलिस अभिरक्षा में वकील डॉलर का इलाज चल रहा है। कोर्ट ने वकील की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

1 घंटा ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

7 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

8 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

9 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

9 घंटे ago