तमिलनाडु के मदुरई जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप को बेतिया लाया गया है। मनीष कश्यप की बेतिया कोर्ट में एक पुराने मामले में पेशी होनी है। इसे देखते हुए रेलवे स्टेशन से लेक कोर्ट तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस सप्तक्रांति एक्सप्रेस से मनीष को लेकर बेतिया पहुंची। इस दौरान उसके समर्थकों की भारी भीड़ स्टेशन पर जुटी रही।
तमिलनाडु में बिहार वासियों के खिलाफ कथित हिंसा मामले में मनीष कश्यप मदुरई जेल में कैद है। उसपर नफरत फैलाने के मकसद से फेक वीडियो बनाने, प्रसारित करने और दो राज्यों के बीच नफरत फैलाने के प्रयास का आरोप है।
आज सोमवार को मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के एक मामले में मनीष कश्यप की बेतिया कोर्ट में पेशी होने वाली है। उसे बेतिया लाए जाने की सूचना पर समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई थी। स्टेशन पर जुटे मनीष समर्थकों ने उस पर फूल बरसाए। मनीष को स्टेशन से लाकर एसपी ऑफिस में रखा गया है। वहां से कोर्ट में ले जाया जाएगा। एसपी ऑफिस के आस पास भी मनीष को देखने के लिए भीड़ जुटी है। इसे देखते हुए एसपी कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…