बिहार में रिश्वत का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोहतास के सिविल सर्जन कार्यालय में पदस्थापित लिपिक संतोष कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को 55 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए सासाराम नगर थाना क्षेत्र के गौरक्ष्णी मोहल्ला में दुर्गा मंदिर के समीप केशरी ड्रेसेज नामक दुकान से गिरफ्तार किया है।
आरोपी के बारे में की गई थी शिकायत
संतोष कुमार पैथलॉजी जांच घर के रजिस्ट्रेशन के लिए बबन सिंह से 55 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। निगरानी डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि बबन सिंह ने पैथलाजी जांच घर खोलने के लिए पंजीकरण और लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था।
रुपये लेने के दौरान हुई गिरफ्तारी
इसमें संतोष कुमार ने उनसे 55 हजार की मांग की थी। निगरानी की टीम से बबन सिंह ने शिकायत की थी। आज रिश्वत के रुपए लेने के लिए संतोष एक रेडिमेड कपड़े की दुकान पर बबन सिंह को बुलाया था। जैसे ही उसने पैसे लिए, निगरानी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इससे पहले थानाध्यक्ष हुआ था गिरफ्तार
इससे पहले निगरानी टीम ने गुरुवार को औरंगाबाद जिले के उपहारा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया था। थानाध्यक्ष को 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में बताया गया था कि एक लड़की के अपहरण के मामले में प्राथमिकी से तीन आरोपितों का नाम हटाने के लिए थानाध्यक्ष रुपये ले रहा था।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…