समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: जांच घर खुलवाने के लिए 55 हजार की घूस ले रहा था सिवल सर्जन ऑफिस का लिपिक, निगरानी विभाग ने रंगे हाथ दबोचा

बिहार में रिश्वत का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोहतास के सिविल सर्जन कार्यालय में पदस्थापित लिपिक संतोष कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को 55 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए सासाराम नगर थाना क्षेत्र के गौरक्ष्णी मोहल्ला में दुर्गा मंदिर के समीप केशरी ड्रेसेज नामक दुकान से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के बारे में की गई थी शिकायत

संतोष कुमार पैथलॉजी जांच घर के रजिस्ट्रेशन के लिए बबन सिंह से 55 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। निगरानी डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि बबन सिंह ने पैथलाजी जांच घर खोलने के लिए पंजीकरण और लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था।

IMG 20220723 WA0098

रुपये लेने के दौरान हुई गिरफ्तारी

इसमें संतोष कुमार ने उनसे 55 हजार की मांग की थी। निगरानी की टीम से बबन सिंह ने शिकायत की थी। आज रिश्वत के रुपए लेने के लिए संतोष एक रेडिमेड कपड़े की दुकान पर बबन सिंह को बुलाया था। जैसे ही उसने पैसे लिए, निगरानी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

15 August1 page 0001 1IMG 20230604 105636 460

इससे पहले थानाध्यक्ष हुआ था गिरफ्तार

इससे पहले निगरानी टीम ने गुरुवार को औरंगाबाद जिले के उपहारा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया था। थानाध्यक्ष को 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में बताया गया था कि एक लड़की के अपहरण के मामले में प्राथमिकी से तीन आरोपितों का नाम हटाने के लिए थानाध्यक्ष रुपये ले रहा था।

IMG 20230818 WA0018 02IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230620 WA0060IMG 20230416 WA0006 01