Bihar

बिहार के स्कूलों में रक्षाबंधन समेत 12 छुट्टियां हुईं खत्म, गिरिराज बोले- कल संभव है कि शरिया लागू कर दी जाए

बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टियां में कटौती की गई है। रक्षाबंधन के मौके पर सरकारी स्कूलों में अब अवकाश नहीं रहेगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा कार्यालय की ओर से स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव किया गया है। इस साल दिवाली से छठ तक विभिन्न पर्व एवं त्योहारों पर छुट्टियां घटाकर आधी कर दी गई हैं। इस मुद्दे पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए इसकी तुलना शरिया कानून से की है।

राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 31 अगस्त को छुट्टी घोषित थी, जिसमें अब बदलाव कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने मंगलवार की शाम को अभी से लेकर दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टी में कटौती का आदेश जारी किया है। अभी से दिसंबर तक दिवाली-छठ समेत विभिन्न पर्व-त्योहारों पर स्कूलों में 23 छुट्टियां थीं, जिन्हें घटाकर 11 कर दिया गया है। इस सूची में रक्षाबंधन पर छुट्टी को शामिल ही नहीं किया गया है।

विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर प्रारंभिक से उच्च माध्यमिक तक के स्कूलों में छुट्टियों की नई तिथि जारी की गई है। दुर्गापूजा में स्कूलों में पहले 6 दिनों की छुट्टी थी, जिसे अब रविवार जोड़कर तीन दिनों का किया गया है। पहले दिवाली से छठ में 13 नंवबर से 21 नवंबर तक छुट्टी थी। अब दिवाली पर 12 नवंबर, चित्रगुप्त पूजा पर 15 नवंबर और छठ पूजा पर 19 एवं 20 नवंबर को छुट्टी रहेगी।

कल संभव है शरिया कानून ही लागू हो जाए- गिरिराज सिंह

हिंदू पर्व त्योहारों पर छुट्टियों में कटौती के बाद नीतीश सरकार बीजेपी के निशाने पर आ गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कल संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दिया जाए और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाए।

विभाग ने कहा है कि शिक्षा का अधिकार कानून 2009 में पहली से 5वीं तक कम-से-कम 200 दिन तथा छठी से आठवीं तक कम-से-कम 220 दिनों के कार्यदिवस का प्रावधान है। राज्य के सरकारी कर्मी रक्षाबंधन के अवसर पर 30 अगस्त की जगह अब 31 अगस्त को प्रतिबंधित अवकाश ले सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

4 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

5 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

5 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

14 घंटे ago