Bihar

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के 3279 आवेदनों में है गलतियां; अपना नाम देख लें, सुधारने की प्रक्रिया और समय भी तय

बिहार पुलिस के सिपाही संवर्ग में भर्ती के लिए केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) की वेबसाइट CSBC पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले 3279 अभ्यर्थियों ने कुछ गलतियां कर दी हैं। विज्ञापन संख्या 1/2023 के तहत बिहार पुलिस के सिपाही संवर्ग में जिला पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल व अन्य इकाइयों में रिक्त पद हेतु ऑनलाइन आवेदन में की गई इन गलतियों को सुधारने का समय मिला है। सुधारने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और यह 8 अगस्त तक ही सुधार सकेंगे।

किस तरह की गलतियां हैं, पहले यह समझें

ऑनलाइन आवेदन के दौरान कई अभ्यर्थियों ने अपना फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड नहीं किया है। संभव है कि उन्होंने अपलोड किया हो, लेकिन सर्वर की गड़बड़ी के कारण वह अपलोड नहीं हुआ हो। यह भी संभव है कि कुछ अभ्यर्थियों ने फोटो अस्पष्ट दिए हों या उसका आकार सही नहीं हो। इसी तरह हिंदी एवं अंग्रेजी के हस्ताक्षर अस्पष्ट भी हो सकते हैं या छूटे हुए भी हो सकते हैं। इसकी वजह स्लो सर्वर या हैंगिंग इश्यू भी हो सकता है और आवेदक की गलती भी।

गलती की वजह ढूंढ़ने का समय नहीं, प्रक्रिया जानें

सबसे पहले यह ध्यान देना है कि आपने आवेदन किया है तो गलती की वजह ढूंढ़ने की जगह तत्काल यह काम करें। एक बार इस लिंक https://csbc.bih.nic.in/Advt/Notice-01-08-2023.pdf को वेब ब्राउजर में पेस्ट कर वेबसाइट पर जाएं। इस पीडीएफ फाइल में अपना नाम या आवेदन संख्या देख सकते हैं। नाम, पिता का नाम और आवेदन संख्या; तीनों एक जगह मिल जाए तो समझिए कि आपके फॉर्म में सुधार जरूरी है, वरना आवेदन बेकार जाएगा। अगर 3279 नामों की सूची में अपना नाम सर्च करना चाहते हैं तो पीडीएफ पेज खोलकर कीबोर्ड में एक साथ कंट्रोल एफ (Ctrl F) दबाएं। फाइंड का ऑप्शन आएगा। उसमें अपना नाम अंग्रेजी में टाइप करें। पहला नाम ही सर्च करेंगे तो काफी होगा। जैसे नाम राकेश कुमार है तो RAKESH डालकर देखें। इंटर दबाते जाएंगे तो राकेश नाम के कुल 14 लोगों का विवरण आएगा। इसमें पक्का करना है कि पिता का नाम और आवेदन संख्या मैच कर रहा है या नहीं। अगर यह मिलान हो गया और नाम मिल गया हो तो आगे जाना होगा।

सूची में नाम देख न घबराएं, आसान प्रक्रिया समझें

अगर इस सूची में आपका नाम, पिता का नाम और आवेदन संख्या एक जगह दिख गया हो तो घबराना नहीं है। इस लिंक https://apply-csbc.com/CSBC_CT_0123_PHOTOUPLOAD/applicationIndex को कॉपी कर वेब ब्राउजर में इसे। इसके बाद बताए गए आकार (लंबाई-चौड़ाई और केबी) में फोटो, हस्ताक्षर वगैरह अपलोड कर दें। एक बार फिर ध्यान में डाल लें कि 8 अगस्त 2023 के बाद यह विकल्प नहीं मिलेगा। वैसे अंतिम समय में सर्वर का इश्यू हो सकता है, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन सुधार लें।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

33 मिनट ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

8 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

14 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

16 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

16 घंटे ago