Bihar

विपक्षी दलों ने बनाया ‘INDIA’ : मोर्चे का नाम रखा इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायन्स

बेंगलुरु में हो रही 26 विपक्षी दलों की बैठक में यूपीए का नाम बदलकर I-N-D-I-A नाम फाइनल कर दिया है। इसका पूरा नाम- इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायन्स है। विपक्षी नेताओं से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह नाम रणनीति का हिस्सा है और 2024 लोकसभा चुनाव की लड़ाई में कारगर साबित हो सकती है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि बेंगलुरु में चल रही दो दिवसीय बैठक के आखिरी दिन विपक्षी नेताओं ने नाम पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि यूपीए की जगह विपक्षी दलों का नया इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायन्स (I-N-D-I-A) पर विचार किया जा रहा है। विपक्षी मोर्चे के नेताओं का मानना है कि यह नाम 2024 की लड़ाई में सत्ताधारी भाजपा से लड़ने में कारगर होगा ही लोगों को पसंद भी जाएगा। विपक्षी मोर्चा सत्तारूढ़ दल से मुकाबला करने के लिए बेंगलुरु में मंथन कर रहा है।

इससे पहले बेंगलुरु में बैठक का पहला दिन अनौपचारिक था, जिसमें चर्चा के बाद रात्रि भोज का आयोजन हुआ। आज बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी शामिल हुए। बैठक में महागठबंधन के नाम पर विचार-विमर्श किया गया है। कल रात्रिभोज बैठक में ही सभी राजनीतिक दलों से नाम सुझाने के लिए कहा गया था और बताया गया था मंगलवार को बैठक के दौरान इस पर चर्चा की जाएगी और आम सहमति बनाई जाएगी। विपक्षी दलों ने मोर्चे का नाम यूपीए बदलने का प्रस्ताव रखा था।

सोनिया को कमान, नीतीश संयोजक

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को मोर्चे का अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जाना तय है। सोनिया गांधी ने 2004 से 2014 तक संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा, दो उपसमितियां गठित की जाएंगी: एक सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम और संचार बिंदुओं को अंतिम रूप देने के लिए, और दूसरी संयुक्त विपक्षी कार्यक्रमों, रैलियों और सम्मेलनों की योजना बनाने के लिए।

बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक में सोनिया गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन, ममता बनर्जी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद शामिल हो रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

9 मिनट ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

2 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

2 घंटे ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

6 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

13 घंटे ago