National

राहुल गांधी नहीं होंगे PM फेस! बेंगलुरु की बैठक में खड़गे का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बेंगलुरु में चल रही विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ी बात कह दी है। विपक्ष के पीएम पद के चेहरे को लेकर उठ रहे सवालों पर खड़गे ने कहा है कि कांग्रेस प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं है। खड़गे के इस बयान के बाद बड़ा सवाल उठने लगा है कि क्या राहुल गांधी विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे?

दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस ने बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। बैठक में विपक्ष के 26 दलों के नेता शामिल हुए हैं। बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद की रेस से दूर बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता या प्रधानमंत्री पद में इच्छुक नहीं है। बैठक का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं है बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के लेवल पर हमारे बीच कई तरह के मतभेद हैं लेकिन यह विचारधारा की लड़ाई नहीं है। मतभेद इतने भी बड़े नहीं हैं जिन्हें दूर नहीं किया जा सकता है। देश की जनता बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही है और युवाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। ऐसे में मतभेदों को दूर कर देश को बचाने की जरुरत है। सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स समेत अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल कर नेताओं पर गलत केस बनाकर उन्हें पकड़ा जा रहा है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, ”हम यहां 26 पार्टियां हैं। हम सब मिलकर आज 11 राज्यों में सरकार में हैं। बीजेपी को अकेले 303 सीटें नहीं मिलीं हैं। उसने अपने सहयोगियों के वोटों का इस्तेमाल किया और सत्ता में आई और फिर उन्हें त्याग दिया। आज बीजेपी अध्यक्ष और उनके नेता अपने पुराने सहयोगियों से समझौता करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य भाग-दौड़ कर रहे हैं”।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

30 मिनट ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

40 मिनट ago

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

13 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

15 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

1 दिन ago