Bihar

बिहार: BDO के विदाई समारोह में बार-बालाओं का डांस, सामने आया वीडियो, DM ने दिए जांच के आदेश

बिहार के खगड़िया में बीडीओ की विदाई समारोह में प्रखंड कार्यालय सह आईटी भवन के सभागार में बीते दिनों कराए गए आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में अश्लील भोजपुरी गानों पर बार बालाओं के डांस मामले में डीएम अमित कुमार पांडेय ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन पहली नजर में सर्विस कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है। इसके लिए जांच टीम गठित कर दी गई है और 14 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

कहा कि इसमें जो भी अधिकारी और कर्मी शामिल होंगे सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि डीएम की इस कार्रवाई से बेलदौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अधिकारी और कर्मियों के बीच हलचल मची हुई है। बेलदौर प्रखंड में पदस्थापित बीडीओ सुनील कुमार के स्थानांतरण पर बीते 12 जुलाई को बेलदौर के प्रखंड कार्यालय सह आईटी भवन के सभागार में प्रखंड कर्मियों के सौजन्य से विदाई समारोह आयोजित किया गया था। इसमें स्थानीय अधिकारी, कर्मियों और जनप्रतिनिधि शामिल थे।

आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया था, जिसमें बार बालाओं द्वारा रात भर अश्लीलता परोसा गया और बेलदौर के सीओ सुबोध कुमार सहित कई पंचायत सचिव, ग्रामीण आवास सहायक और अन्य कर्मियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसका लुत्फ उठाया है।

बीडीओ के विदाई समारोह के मौके पर आयोजित आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में पंचायत सचिव कामता प्रसाद ने बार बालाओं पर खूब रुपए लुटाए थे। वीडियो में वे अपने हाथ से नर्तकी को पांच-पांच सौ का नोट देते दिख रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मुंगेर और एकलव्य की टीम ने दर्ज की जीत

समस्तीपुर : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुआ बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…

4 घंटे ago

किडनी फेल्योर से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर; पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू

समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका…

4 घंटे ago

खानपुर में महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने वाला दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के आठ वार्ड पार्षदों को नगर आयुक्त ने किया नोटिस

समस्तीपुर : नगर निगम बनने के बाद से अब तक अपनी संपत्ति कर का भुगतान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

18 घंटे ago