Bihar

बिहार में वज्रपात से 5 और मौतें, 48 घंटे में 30 लोगों की जान गई, आज भी इन जिलों में खतरा

बिहार में मौसम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में वज्रपात से 5 और लोगों की मौत हो गई। बीते 48 घंटे के भीतर 30 लोग ठनका की चपेट में आने से अपनी जान गंवा चुके हैं। बुधवार को बारिश के दौरान वज्रपात गिरने से अलग-अलग जिलों में पांच लोगों की मौत हो गई और दो जख्मी हो गए। मधुबनी, सीतामढ़ी, खगड़िया, कटिहार व रोहतास में ठनका गिरने से एक-एक की जान चली गई। आज भी दक्षिण और पूर्वी बिहार में कुछ जगहों पर ठनका गिरने की आशंका है।

मधुबनी में बारिश के दौरान ठनका गिरने से छत ढह गई। घर में सो रहे पति की दबने से मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मधेपुरा के गढ़गांव में देर शाम ठनका गिरने से एक बच्चा जख्मी हो गया। सीतामढ़ी में ठनका की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं, उसके साथ जा रही एक अन्य बच्ची जख्मी हो गई। सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के बाथ असली गांव में ठनका की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं खगड़िया में एक महिला की मौत ठनका गिरने से हो गई।

सासाराम के मेदनी गांव में ठनका गिरने से तीन किशोर झुलस गए। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। कटिहार के फलका प्रखंड के लाली सिंघिया में वज्रपात की चपेट में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि बलरामपुर प्रखंड के बलरामपुर पंचायत के बघार गांव में चार महिला सहित एक युवक बुरी तरह घायल हो गए।

इन जिलों में आज भी चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कैमूर, बक्सर, रोहतास, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, मधेपुरा, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिले में गुरुवार को एक-दो जगह पर ठनका गिरने की आशंका है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

1 घंटा ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

7 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

8 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

9 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

9 घंटे ago