Bihar

बिहार: तिरंगा झंडा से छेड़छाड़, अशोक चक्र की जगह बना दिया चांद तारा; तस्वीर वायरल हुई तो बेचैन हुई पुलिस

बिहार के मुजफ्फरपुर में तिरंगा झंडा से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। जिले के बरियापुर ओपी क्षेत्र के असामाजिक तत्वों की यह करतूत उगाजर होने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने झंडे को जब्त कर लिया है। मोहर्रम से पहले सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल होने से पुलिस की नींद उड़ गई है।

यह चौंकाने वाला मामला मुजफ्फरपुर के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के खालीकनगर गौरिहार पंचायत का है। जानकारी के मुताबिक गौरिहार गांव के वार्ड 4 में सड़क किनारे एक घर पर इस झंडे को असामाजिक तत्वों द्वारा लगाया गया था। वह घर अल्पसंख्य समुदाय के एक व्यक्ति का है। किसी ने इसकी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह तस्वीर तेजी से वायरल होने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बरियारपुर ओपी पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची। वहां जाकर सबसे पहले पुलिस ने झंडे को अपने कब्जे में ले लिया। गृहस्वामी से पुलिस पुछताछ कर रही है। इस झंडे में अशोक चक्र वाली सफेद पट्टी में चांद तारा बना दिया गया है। इस मामले में सकरा थाना और बरियारपुर ओपी पुलिस कार्रवाई कर रही है। शनिवार को मोहर्रम है। इससे पहले ऐसा झंडा मिलने से पुलिस काफी चौकस हो गई है।

इस मामले में बरियापुर ओपी अध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि झंडे जब्त करने के बाद उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मो बदरुल हसन एवं अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। इसी शख्स के घर पर झंडे को लगाया गया था। पुलिस इसे गंभीरता लेकर छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

3 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

3 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

3 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

4 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

11 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

18 घंटे ago