Bihar

नीतीश में हिम्मत है तो विधानसभा भंग कर आज चुनाव करवा लें, बीजेपी के विजय सिन्हा ने दी चुनौती

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी ने आज ही चुनाव कराने की चुनौती दी है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि अगर सीएम नीतीश ने जनता के जनादेश का अपमान किया है। एनडीए में रहते हुए वे चुनाव जीते और फिर महागठबंधन में चले गए। अगर उनमें हिम्मत है तो विधानसभा भंग करके आज ही चुनाव करवा लें। बिहार की जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी। राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने यह बात कही।

बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “नीतीश बाबू आप में हिम्मत है, तो बिहार विधानसभा को भंग करा कर चुनाव करा लीजिए। बिहार की जनता आपको सत्ता से बाहर कर देगी।” उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे कह रहे हैं कि महागठबंधन में अब सात नहीं बल्कि 6 पार्टियां ही हैं। पिछले उपचुनाव में जनता ने बता दिया कि बिहार में बीजेपी का कमल ही खिलेगा, बाकी सब लालटेन बुझ जाएगा, कोई नहीं चलेगा। ऐसे लोग जो जनता के जनादेश को नहीं हासिल कर सकते, अगर उनमें हिम्मत है तो बिहार विधानसभा को भंग करके अभी चुनाव करवा लीजिए।

विजय सिन्हा ने हाल ही में मुजफ्फरपुर, बेगूसरा, पूर्णिया, कटिहार और दरभंगा जिलों का दौरा किया। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति से बिहार जल रहा है। मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की हत्या, बेगूसराय में महिला को निर्वस्त्र करना, पूर्णिया और कटिहार में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या, दरभंगा में झंडा लगाकर विवाद खड़ा करने जैसे मामलों में हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे यह साबित होता है कि बिहार में कानून का शासन खत्म हो चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

1 घंटा ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

1 घंटा ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

2 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

3 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

10 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

17 घंटे ago