बिहार के वन एवं पर्यावरण तेज प्रताप यादव की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। उन्हें पटना के मेडिवर्सल अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि लालू यादव के बेटे तेज प्रताप के सीने में तेज दर्द होने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होते ही तेज प्रताप को आनन-फानन में पटना के मेडिवर्सल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर शाम तेज प्रताप यादव अपने आवास पर थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द हुआ। दर्द ज्यादा होता देख उन्हें पास के ही कंकड़बाग स्थित मेडिवर्सल हॉस्पिटल में ले जाया गया हैं। बताया जाता है कि जिस वक्त तेज प्रताप की तबीयत खराब हुई, उसे देखते हुए यही अस्पताल करीब था।
अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से तेज प्रताप की हेल्थ को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। हालांकि अस्पताल के अंदर से तेज प्रताप यादव का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई देता है कि तेज प्रताप यादव अस्पताल के बेड पर लेटे हैं। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान डॉक्टर उसने कुछ पूछ भी रहे हैं।
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…