समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर मुजौना गांव में पिकअप की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है। मृतक की पहचान निरपुर मुजौना निवासी त्रिपुरारी पाठक के 20 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि अनुज कुमार सेना की तैयारी को लेकर अपने ही गांव की सड़क किनारे दौड़ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप ने युवक को ठोकर मार दी। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुजौना गांव में मातम पसर गया। युवक के मौत की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ सदर अस्पताल पहुंच गयी।
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…