Bihar

शिक्षक बहाली के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी: आखिरी तिथि अब 15 जुलाई, आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट कर दी जानकारी

1.70 लाख शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि में दो दिन शेष बचे हुए थे। इससे पहले ही आवेदन की आखिरी तिथि 3 दिनों के लिए बढ़ाई गई है। आवेदन की आखिरी तिथि अब 15 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई थी। आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट कर इसको लेकर के जानकारी दी है। आयोग की ओर से जल्द ही इस को लेकर के अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

आपको बता दे कि BPSC द्वारा डोमिसाइल नीति को खत्म किया गया है। इसके बाद आवेदन का लोड बढ़ा तो सर्वर डाउन हो गया था। पिछले 2 दिनों से अभ्यर्थियों को आवेदन करने में परेशानी हो रही थी। बीपीएससी को भी इस संबंध में शिकायत मिल मिली थी, और अब आयोग द्वारा तिथि बढ़ा दी गई है।

24 से 27 अगस्त तक होगी परीक्षा

शिक्षक भर्ती के लिए प्रतियोगिता परीक्षा 24, 25, 26 और 27 अगस्त को दो पाली होगी। कक्षा 1 से 5, कक्षा 9 और 10 और 11 व 12 के शिक्षक के लिए अलग-अलग परीक्षा होगी। संबंधित विषय में अंकों के आधार पर ही अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

1 घंटा ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

3 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

5 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

6 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

6 घंटे ago