Samastipur

समस्तीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को सिर में मारी गोली, मौके पर हुई ही मौ’त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया पावर हाउस के निकट बाइक सवार चार की संख्या में पहुंचे बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर निवासी सुजीत कुमार चौधरी के रूप में की गई गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करायी जाएगी। घटना के संबंध में बताया गया है कि सुजीत कुमार चौधरी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर के रहने वाले हैं और मणिपुर के इम्फाल में फेरी का काम किया करते थे। वह अपने ससुराल सिरसिया में जमीन खरीदकर घर बना रहे थे।

बताया गया है कि बाइक सवार चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने उन्हें सिर में गोली मार दी और घर के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट भी किया है। घटना की सूचना उपरांत समस्तीपुर सदर अस्पताल में पहुंचकर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने शव का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वैसे घटना के उद्भेदन को लेकर पुलिस टीम को एक्टिव कर दिया गया है। इस घटना में जो भी अपराधी संलिप्त होंगे उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

18 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

20 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago