Bihar

बिहार में शराब तस्कर-पुलिस के बीच मुठभेड़…एक को लगी गोली, 2 नदी में कूदकर फरार, थाना प्रभारी बाल-बाल बचे

बिहार में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार दबाव बना रही है, लेकिन उनके हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। हालात किस कदर बिगड़े हुए हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शराब तस्करों या उनके समर्थकों द्वारा लगातार पुलिस पर हमले की खबरें आती रहती हैं। इसी कड़ी में बुधवार की देर रात गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करों और पुलिस के मुठभेड़ में एक शराब तस्कर घायल हो गया, जबकि 2 तस्कर गंडक नदी में छलांग लगाकर फरार हो गए।

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने की अंधाधुंद फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से गंडक नदी के रास्ते नाव पर शराब लादकर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही जादोपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस मंगलपुर पुल के पास पहुंची। तब तक नाव से शराब की पेटी उतारकर क्रेटा कार पर रखा जा रहा था। बताया जाता है कि पुलिस को देखते ही शराब माफियाओं ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक शराब तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो शराब तस्कर गंडक नदी में छलांग लगाकर मौके से फरार हो गए।

बदमाशों के साथ मुठभेड़ में बाल-बाल बचे थाना प्रभारी

बदमाशों के साथ हुई इस मुठभेड़ में थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए। जख्मी शराब माफिया की पहचान अजीत कुमार के रूप में की गई है, जो सोनपुर का रहने वाला है। अजीत को इलाज के लिए पुलिस में सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से शराब माफियाओं की क्रेटा कार, शराब से भरी नाव, एक देसी पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात भी घटनास्थल पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।

शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने फरार शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में SIT का गठन किया है। प्रभात ने गुरुवार को बताया कि घटना के बाद गंडक नदी में निगरानी बढ़ा दी गई है और सशस्त्र बलों को शराब माफियाओं की तलाश में छापेमारी के लिए लगाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

2 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

6 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

7 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

7 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

8 घंटे ago