Bihar

शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे से मिले चिराग पासवान, मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म

महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर को लेकर बिहार में मचे घमासान के बीच लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीवान के पूर्व सांसद दिवंदत मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब से मुलाकात की है। शहाबुद्दीन के परिवार से चिराग की मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

दरअसल, लोजपा (रामविलास) के जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चिराग पासवान सोमवार को सीवान पहुंचे थे, जहां उन्होंने पार्टी के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद वे पूर्व सांसद दिवंगत मो.शहाबुद्दीन के घर पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब और उनकी मां हिना शहाब भी मौजूद थीं। पूर्व सांसद अरुण कुमार भी चिराग के साथ पहुंचे थे।

चिराग और ओसामा की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद बिहार की सियासत में कयासों का बाजार गर्म हो गया है। तस्वीरों में चिराग और ओसामा एक-दूसरे के बिल्कुल पास बैठे हैं वहीं पूर्व सांसद अरुण कुमार चिराग की ठीक बगल में बैठे हैं। तस्वीरों में शहाबुद्दी परिवार की काफी करीबी रहीं सीवान की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लीलावती गिरी भी नजर आ रही हैं। अब एक बार फिर से यह कयास लगाया जाने लगे है कि आने वाले समय में हिना शहाब और ओसामा लोजपा (रामविलास) में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद से हिना शहाब लंबे अर्से से आरजेडी से नाराज चल रही हैं और फिलहाल दूरी बना रखी हैं। हिना शहाब के कभी ओवैसी की पार्टी AIMIM में तो कभी लोजपा रामविलास में जाने की चर्चा भी होती रही है। हिना शहाब को राज्यसभा नहीं भेजे जाने के बाद से शहाबुद्दीन के समर्थकों में लालू-तेजस्वी के खिलाफ गहरी नाराजगी है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

6 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

6 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

17 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

21 घंटे ago