Bihar

सरकारी डॉक्टर को अस्पताल से घसीटकर ले गई पुलिस, MBBS स्टूडेंट ने लगाया यौन शोषण का आरोप, बोली- 2 साल यूज किया

बिहार के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक डॉक्टर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। डॉक्टर पर शादी के नाम पर झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा। जिसके बाद मुजफ्फरपुर की पुलिस गया के मगध मेडिकल अस्पताल में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचीं। इस दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। फिर हाई वोल्टेज ड्रामे में पुलिस आरोपी डॉक्टर को घसीटते हुए अपने साथ ले गई।

2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामाबताया जा रहा कि गया के मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में मुजफ्फरपुर पुलिस जब आरोपी डॉक्टर को पकड़ने गई तो वो अधीक्षक के चेंबर में छिप गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस फरार आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार करने में सफल रही। आरोपी डॉक्टर मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के शिशु विभाग में कार्यरत अतुल शेखर है।

अधीक्षक के चेंबर से खींच कर ले गई पुलिसमुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना स्थित रहने वाली एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद गुरुवार को मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में पुलिस पहुंची। बताया गया कि वह एमबीबीएस की तैयारी कर रही थी इसी दौरान मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर अतुल शेखर से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी और प्यार में बदल गया। पीड़िता का आरोप है कि चिकित्सक ने मेरे साथ शादी के नाम पर झांसा देकर 2 वर्षों तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शादी तक बात आई तो फिर मुकर गया।

आखिर क्या है पूरा मामलापीड़िता ने बताया कि आरोपी डॉक्टर अतुल शेखर 2 सालों से शादी के नाम पर झांसा देकर यौन उत्पीड़न करता रहा। जब बात शादी तक आई तो ट्रांसफर करा कर गया भाग गया। 2 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर अतुल शेखर को पकड़ा। मुजफ्फरपुर की पुलिस ने मगध मेडिकल अधीक्षक के चेंबर से गिरफ्तार कर अपने साथ घसीटते हुए साथ ले गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

10 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

19 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

19 घंटे ago