बिहार में सहरसा जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र के महिसरहो गांव में सोमवार शाम करीब पांच बजे नवनिर्मित शौचालय टैंक में सेंटरिंग खोलने घुसे 4 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है।
जानकारी अनुसार सोमवार की शाम महिसरहो के कैलाश चौधरी के ढलाई हुए शौचालय टैंक का सेंटरिंग खोलने राजमिस्त्री शम्भू साह ( 45 वर्ष) टैंक के अंदर घुसा। अंदर में दम घुटने से वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद कैलाश चौधरी ( 55 वर्ष), सुशील कुमार ( 25 वर्ष), अशर्फी साह व राजकुमार भी बारी-बारी से टैंक में प्रवेश किया। जिसमें एकमात्र राजकुमार ही किसी तरह बचकर बाहर निकल पाया और अन्य चारों अंदर में ही बेहोश हो गए।
बाद में शौचालय टैंक की दीवार को तोड़कर सभी को निकाला गया। तीन को महिषी अस्पताल और एक को सदर अस्पताल सहरसा ले जाया गया। जहां सभी को चिकत्सिक ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अनिल कुमार व महिषी थानाध्यक्ष शिव शंकर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और एक अन्य घायल राजकुमार को महिषी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार किया जा रहा है। टैंक में गैस जमा होने के कारण मजदूरों के मौत होने की बात कही जा रही है। कुछ लोग बिजली करंट के कारण हादसा होने की भी चर्चा कर रहे हैं।
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…