बिहार में सहरसा जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र के महिसरहो गांव में सोमवार शाम करीब पांच बजे नवनिर्मित शौचालय टैंक में सेंटरिंग खोलने घुसे 4 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है।
जानकारी अनुसार सोमवार की शाम महिसरहो के कैलाश चौधरी के ढलाई हुए शौचालय टैंक का सेंटरिंग खोलने राजमिस्त्री शम्भू साह ( 45 वर्ष) टैंक के अंदर घुसा। अंदर में दम घुटने से वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद कैलाश चौधरी ( 55 वर्ष), सुशील कुमार ( 25 वर्ष), अशर्फी साह व राजकुमार भी बारी-बारी से टैंक में प्रवेश किया। जिसमें एकमात्र राजकुमार ही किसी तरह बचकर बाहर निकल पाया और अन्य चारों अंदर में ही बेहोश हो गए।
बाद में शौचालय टैंक की दीवार को तोड़कर सभी को निकाला गया। तीन को महिषी अस्पताल और एक को सदर अस्पताल सहरसा ले जाया गया। जहां सभी को चिकत्सिक ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अनिल कुमार व महिषी थानाध्यक्ष शिव शंकर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और एक अन्य घायल राजकुमार को महिषी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार किया जा रहा है। टैंक में गैस जमा होने के कारण मजदूरों के मौत होने की बात कही जा रही है। कुछ लोग बिजली करंट के कारण हादसा होने की भी चर्चा कर रहे हैं।
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…
समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…