गोपाजगंज जिले के बैकुंठपुर के आरजेडी विधायक प्रेम शंकर प्रसाद को जान मारने की धमकी दी गई है। मामले में विधायक ने महम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
विधायक ने दर्ज प्राथमिकी में पुलिस को बताया है कि उनके मोबाइल पर 27 जुलाई को फोन किया गया था। फोन रिसीव नहीं करने पर मैसेज के माध्यम से जान मारने की धमकी दी गई है। जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई है वह मोबाइल नंबर महम्मदपुर थाना क्षेत्र के ही बुधसी गांव के निवासी व जिला परिषद सदस्य ज्योति भूषण कुंवर उर्फ प्रिंस नेता का बताया गया है। प्रेम शंकर ने बताया है कि प्रिंस नेता ने पहले भी उनसे कई बार रंगदारी की मांग कर चुका है। रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी जा रही है।
विधायक ने बताया है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते देर रात तक क्षेत्र में भ्रमण करते रहते हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि धमकी देने वाला शख्स उनकी हत्या भी करा सकता है। महम्मदपुर थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि बैकुंठपुर के विधायक प्रेम शंकर प्रसाद को मैसेज के माध्यम से धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। धमकी देने के मामले की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच शहर के बीआरबी कॉलेज…
समस्तीपुर : लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज शुक्रवार…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग का आगमन शुक्रवार को समस्तीपुर रेल…
समस्तीपुर : जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत गुरुवार को निर्वाचक सूची का…
DIG मनोज तिवारी की फाइल फोटो समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस अनुसंधान…