Bihar

बिहार में बिजली को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने की फायरिंग, 1 की मौत

बिहार के कटिहार से पुलिस ने उग्र भीड़ पर फायरिंग की। इसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। हालांकि, ग्रामीण दो लोगों की मौत की बात कह रहे हैं लेकिन पुलिस ने अब तक एक ही मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोग पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इलाके में तनाव का माहौल है।

भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने की हवाई फायरिंग

घटना कटिहार जिला के बारसोई थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि बारसोई अनुमंडल में पौने तीन बजे बिजली विभाग के रवैये से गुस्साए लोग प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। प्राणपुर के बस्तौल चौक और बारसोई प्रखंड मुख्यालय का मुख्य मार्ग जाम कर लोगों ने प्रदर्शन करे रहे थे। अचानक लोग उग्र हो गए। जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज और फिर हवाई फायरिंग करने लगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भीड़ और ज्यादा उग्र हो गई और पुलिस को खदेड़ने लगी। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की। इसमें तीन लोगों को गोली लग गई। इसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है।

नेता प्रतिपक्ष बोले- महागठबंधन सरकार सत्ता में रहने का हक खो चुकी है

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इस घटना की निंदा की और बिहार सरकार का विरोध जताया। उन्हाेंने कहा कि बिहार सरकार लोगों को आवाज को लाठी और बंदूक के बल पर दबा रही है। 13 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं पर बेरहमी से लाठियां बरसाई गई। आज कटिहार में बिजली की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोगों पर गोलियां बरसाई गई। इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। यह सरकार पूरी तरह से प्रशासनिक अराजकता का शिकार हो चुकी है। इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। कोई इनके भ्रष्टाचार और अपराध पर प्रश्न उठाता है तो उन्हें लाठी और गोली खानी पड़ती है। ऐसी सरकार लोकतंत्र के हित में नहीं है। महागठबंधन सरकार सत्ता में रहने का हक खो चुकी है।

भीड़ ने पुलिस को खदेड़ दिया था

इधर, घटना की सूचना मिलते ही कटिहार एसपी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई। एसपी ने मामले की जांच करवाने की बात कहा। उन्होंने कहा कि भीड़ को पहले बातचीत के जरिए समझाने की काफी कोशिश की लगी। लेकिन, वह नहीं माने और पुलिस के साथ झड़प करने लगे। इतना ही नहीं भीड़ ने पुलिस को दौड़ा भी दिया। अंत में हालात को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, मरने वाले की पहचान बारसोई अनुमंडल के वासल गांव निवासी 34 वर्षीय खुर्शीद आलम के रूप में हुई। वहीं घायल की पहचान बारसोई के चापाखोड़ पंचायत निवासी 32 वर्षीय नियाज आलम के रूप में हुई है। तीसरे घायल की पहचान की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

5 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

6 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

6 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

7 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

8 घंटे ago