Bihar

पुलिस फायरिंग में युवक की मौत पर विपक्ष का सरकार पर हमला; नीतीश से मांगा इस्तीफा

बिहार के कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना को लेकर विपक्ष ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में अराजकता का माहौल है। अपने हक की आवाज उठाने वालों पर बिहार सरकार या तो लाठी से मारती है या गोली से मार रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में अब लाठी और गोली के बल पर राज्य सरकार शासन करना चाहती है। बारसोई की घटना पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी राज्य सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में अब प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सरकार की पकड़ से बेलगाम हो चुके हैं।

वहीं घटना के बाद माले विधायक महबूब आलम ने भी घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए राज्य सरकार से पीड़ित परिवार के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की मुआवजा देने की मांग की है। वहीं राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि महागठबंधन सरकार हर मोर्चे पर फेल है। पूरे बिहार में बिजली की हालत कैसी है, सबको पता है। बिजली की मांग कर रहे लोगों पर बारसोई में फायरिंग हुई है। नीतीश सरकार लाठी के बल पर आंदोलन को शांत करना चाहती है।

वहीं रालोजपा ने भी बारसोई में हुई घटना की न्यायिक जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कटिहार के बारसोई में बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा गोली चलाए जाने और इसमें हुई मौत की घटना को बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago