Bihar

गर्भ में ही विकलांग हो गई विपक्षी एकता: NCP में टूट के बाद कुशवाहा तंज- जब मां ही कुपोषित है तो बच्चा कैसा होगा?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर के बाद कहा जा रहा है कि शरद पवार की पार्टी NCP में हुई टूट, पटना में विपक्षी दलों की बैठक का नतीजा है। महाराष्ट्र में हुए सियासी घमासान को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। नीतीश के विरोधियों का कहना है कि उनकी विपक्षी एकता की मुहिम की हवा निकल चुकी है। आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इसको लेकर नीतीश पर तीखा तंज किया है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि महाराष्ट्र में जो कुछ हुआ है वह तो होना ही था। विपक्षी एकता के नाम पर पूरे देश में जो कोशिश चल रही है, उस कोशिश का नतीजा इसी रूम में आना था। विपक्षी एकता के नाम का जो शिशु है वह गर्भ में ही विकलांग हो गया है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के सियासी घटना से मिली है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर इसलिए भी होना था कि जिस मां की कोख में विपक्षी एकता नाम का शिशु है, वह मां ही जब कुपोषित है तो बच्चे की क्या स्थिति होगी।

कुशवाहा ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र की सियासत में जो कुछ भी हुआ है आगे आने वाले दिनों में देशभर में सभी जगह ऐसी ही स्थिति दिखने वाली है। विपक्ष की एकता तार-तार होने की शुरुआत हो चुकी है और पूरे देश में यही स्थिति आने वाले दिनों में सामने आएगी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि इंतजार कीजिए और देखते जाइए कि आगे क्या-क्या होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

9 मिनट ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

1 घंटा ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

2 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

2 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago