Bihar

नीतीश ने बताया आरजेडी मंत्री के विभाग में ट्रांसफर क्यों रद्द किए, नाराजगी के सवाल पर तेजस्वी बीच में बोले

बिहार के राजस्व विभाग में 479 अधिकारियों के तबादले रद्द होने पर राजनीतिक पारा चरम पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट करते हुए कहा कि ट्रांसफर में गड़बड़ी की सूचना मिली थी, इसलिए उनपर फिलहाल रोक लगाई गई है। विभाग को एक महीने का समय दिया गया है। नियमों के तहत फिर से तबादले किए जाएंगे। आरजेडी कोटे से मंत्री आलोक मेहता का फैसला पलटने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि महागठबंधन सरकार में कोई दिक्कत नहीं है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी नीतीश की आरजेडी मंत्री से नाराजगी की बात को फालतू बताया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद बुधवार को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान तेजस्वी यादव भी उनके साथ रहे। सीएम नीतीश से जब ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के बारे में सूचना आई थी कि बहुत लोगों का अनावश्यक तबादला किया गया है। इसके बाद हमने अधिकार के तहत विभाग को आदेश दिया कि तबादलों पर अभी रोक लगा दी जाए। सीएम ने बताया कि 6 विभागों को नियमों के तहत ही तबादला करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है।

सीएम नीतीश ने कहा कि विभागों में तबादलों के नियम हैं। अगर कोई अधिकारी ठीक से काम नहीं कर रहा है या फिर एक जगह पर तीन साल से ज्यादा समय बिता चुका है, तो उसका ट्रांसफर किया जा सकता है। मगर अभी जो ट्रांसफर हुए उनमें कई तरह से बातें आईं। इसलिए राजस्व विभाग के तबादलों पर रोक लगा दी गई। विभाग को इस बारे में समझना चाहिए। फिर से ठीक ढंग से तबादले किए जाएंगे।

‘महागठबंधन सरकार में कोई विवाद नहीं’

पत्रकारों ने सीएम नीतीश से सवाल पूछा कि आरजेडी कोटे से मंत्री आलोक मेहता के विभाग में ही तबादलों पर क्यों रोक लगाई गई? तभी उनके बगल में खड़े डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बीच में बोले और तुरंत जवाब दिया कि ये सब फालतू बात है। फिर सीएम नीतीश ने कहा कि यह आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस की बात नहीं है। किसी में कोई विवाद नहीं है। सब एकजुट हैं। किसी विभाग के बारे में कोई बात नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

4 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

10 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

11 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

12 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

20 घंटे ago