पुल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा के भागलपुर स्थित आवास पर निगरानी ब्यूरो की टीम ने छापा मारा। सुबह से जारी छापेमारी में अब तक करीब 80 लाख रुपये नकद और आभूषण बरामद किए गए हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंजीनियर के खिलाफ पटना में 24 जुलाई को केस दर्ज किया गया था। इसी क्रम में छापेमारी करने पटना से विजिलेंस की टीम बुधवार सुबह भागलपुर पहुंची। इंजीनियर के घर से इतनी भारी मात्रा में कैश मिलने के बाद देखने वालों की आंखें भी फटी रह गईं।
शहर के हनुमाननगर स्थित आवास पर टीम ने दबिश दी। छापेमारी का नेतृत्व विजिलेंस के डीएसपी संजय जायसवाल कर रहे हैं। टीम में 10 अधिकारी शामिल हैं। विजिलेंस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि अभी तक 70 से 80 लाख रुपये बरामद हुए हैं। नोटों की गिनती अभी की जा रही है। इसके अलावा बरामद जेवर की कीमत का भी आकलन किया जा रहा है। आवास पर मिले दस्तावेजों और बैंक से संबंधित कागजातों की भी जांच चल रही है।
इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के आवास के अलावा कार्यालय में भी विजलेंस की छापेमारी हुई है। किसी के अंदर जाने की इजाजत नहीं है। आवास के आसपास सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि नोटों की गिनती का काम पूरा होने पर रकम एक करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। एक टीम ने श्रीकांत के दफ्तर में भी तलाशी ली है। छापेमारी के बाद इंजीनियरों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…