Bihar

बिहार 1.70 लाख शिक्षक भर्ती को लेकर अहम नोटिस, 30 जुलाई तक जेंडर डिटेल्स चेंज की मोहलत

बिहार लोक सेवा आयोग के 1.70 लाख शिक्षक भर्ती को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। बीपीएससी ने कहा है कि प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय जिन अभ्यर्थियों से लिंग विवरण (जेंडर डिटेल्स – पुरुष / महिला / थर्ड जेंडर ) में गलती हुई है वे तय प्रारूप में सुधार कर आयोग को bpscpat-bih@nic.in पर ईमेल करें। ईमेल 30 जुलाई 2023 तक करना होगा। प्रारूप बीपीएससी वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसमें अपना नाम, रजिस्ट्रेशन संख्या, आवेदन में दर्ज जेंडर, संशोधित जेंटर लिखना होगा।

बिहार के बाहर वालों ने बढ़ाई प्रतिस्पर्धा
एक से पांचवीं कक्षा में 80 हजार पद हैं। अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा ज्यादा होगी। कारण राज्य से बाहर के आवेदकों की बड़ी संख्या है। शिक्षक नियुक्ति में 3.13 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। ये सभी एक से पांचवीं कक्षा के लिए परीक्षा देंगे। कुल आवेदन का लगभग 38.5 प्रतिशत बाहरी आवेदक हैं। बहारी आवेदक सभी अनारक्षित श्रेणी में आएंगे। 8 लाख 14 हजार 882 आवेदन मिले हैं। इनमें 4 लाख 61 हजार 699 पुरुष और 3 लाख 53 हजार 126 महिला हैं।

माध्यमिक के लिए 65 हजार से ज्यादा और उच्च माध्यमिक के लिए 40 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

आयोग शिक्षक भर्ती एग्जाम की ओएमआर शीट जारी कर चुका है। यह ओएमआर शीट एग्जाम में भरने के लिए दी जाएगी। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हों, वो अच्छे से ओएमआर शीट भरना सीख लें और इसकी अच्छे से प्राक्टिस कर लें, जिससे परीक्षा में उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा डेमो क्वेश्चन बुकलेट भी जारी की गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

1 घंटा ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

8 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

9 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

9 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

17 घंटे ago