Bihar

JDU के पूर्व सांसदों-विधायकों से नीतीश की वन टू वन मुलाकात, CM हाउस पहुंच रहे नेता, जानिए क्या है प्लान?

लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार पार्टी को दूरुस्त करने में जुट गए हैं। सीएम हाउस पर जेडीयू के पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के पहुंचने का दौर जारी है। नीतीश एक-एक नेता से अलग-अलग मुलाकात कर रहे हैं। और उनसे राजनीतिक और उनके क्षेत्र का फीडबैक ले रहे हैं। इससे पहले भी नीतीश ने जेडीयू के सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से मुलाकात की थी।

जदयू के नेताओं से मिल रहे नीतीश

नीतीश की अब जदयू के पूर्व सांसदों और विधायकों से मुलाकात के बीच सियासी चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। पूर्व एमएलए और एमपी से मुलाकात का दौर दो शिफ्टों में चलेगा। इस दौरान सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी भी साथ मौजूद हैं। जदयू नेताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर जानकारी ले जी रही है। इससे पहले 3 जून को नीतीश ने पार्टी के विधायकों से अलग-अलग मुलाकात की थी। और विधायकों को दिशा-निर्देश दिए थे। साथ ही क्षेत्र का सियासी फीडबैक भी लिया था। वहीं 2 जुलाई को नीतीश ने पार्टी के सांसदों से मुलाकात की थी।

आपको बता दें इन दिनों महागठबंधन की सरकार में काफी खटपट चल रही है। फिर चाहे वो शिक्षा मंत्री और केके पाठक के बीच का विवाद हो, या फिर भूमि सुधार विभाग के ट्रांसफर्स को रद्द करने का मामला, यही नहीं कैबिनेट विस्तार को लेकर भी कांग्रेस का दबाव लगातार जारी है। जो अभी तक अटका हुआ है। कांग्रेस दो और मंत्री पद चाहती है। वहीं बेंगलुरु की विपक्ष की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने पर कई सवाल खड़े हुए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

2 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

3 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

3 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

9 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

9 घंटे ago