Samastipur

पति की दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी की बेरहमी से पिटाई, बीच-बचाव करने पहुंचे लड़की के नाना को गोलीमार किया जख्मी, वीडियो वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-15 में पति की दूसरी शादी का विरोध करने पर पति व उसके परिजनों ने पत्नी व उसके घर वालों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लड़की के नाना को गोली मार कर जख्मी कर दिया। घटना रविवार की सुबह लगभग 10 बजे की बताई गई है। गोलीबारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट व गोलीबारी की घटना के बाद आनन-फानन में लड़की के परिजनों के द्वारा दोनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित महिला की पहचान बहादुरपुर वार्ड संख्या-15 के अनिल कुमार मल्लिक की पत्नी काजल कुमारी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि काजल देवी का प्रेम विवाह दोनों परिवारों की रजामंदी से 5 वर्ष पूर्व हुई थी। उनका 4 वर्ष का एक बेटा भी है। दोनों पति-पत्नी के बीच लगभग दो वर्ष से लड़ाई-झगड़ा चल रहा था। जिस कारण लड़की अपने माता-पिता के साथ हाल के वर्षों से पश्चिम बंगाल में रह रही थी। लड़की के परिजनों को सूचना मिली की अनिल कुमार मल्लिक ने दूसरी शादी कर ली हैं।

सूचना के आधार पर लड़की अपने माता-पिता के साथ बंगाल से समस्तीपुर पहुंची। लड़की का ननिहाल भी समस्तीपुर बहादुरपुर में ही है, जहाँ से उसके नाना-नानी भी अनिल कुमार मल्लिक के घर पहुंच गये। इस दौरान उसका पति काजल को घर के अंदर ले गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। हल्ला होने पर उनके माता-पिता घर की तरफ दौड़े।

इस बीच उसके पड़ोस में रहने वाले गौतम राम ने फायरिंग कर दिया। इस बीच-बचाव में लड़की के नाना अनारस मल्लिक को सर से छुते हुए गोली निकल गई। गोली चलाने का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर मारपीट और फायरिंग की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है की मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही कुछ बयान दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

1 घंटा ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

2 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

2 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

4 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

4 घंटे ago