समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

हर बार एक ही विभाग को क्यों टारगेट करते हैं नीतीश? बीजेपी ने बताया ट्रांसफर-पोस्टिंग के पीछे का असली खेल

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में पिछले दिनों बड़े पैमाने पर हुए तबादलों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोक लगा दिया है। यह पहला मौका नहीं है जब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हुए तबादलों प मुख्यमंत्री ने रोक लगाई है। इससे पहले एनडीए की सरकार में भी मुख्यमंत्री ने इस विभाग में हुए तबादलों पर रोक लगा दिया था। एनडीए की सरकार में बीजेपी कोटे से राजस्व एवं भूमि सुधार रामसूरत राय ने ट्रांसफर-पोस्टिंग के पीछे के असली खेल को बताया है।

दरअसल, बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग में पिछले दिनों 480 कर्मियों का तबादला किया गया था। आरजेडी कोटे से विभाग के मंत्री बने आलोक मेहता के निर्देश पर सभी तबादले हुए थे लेकिन एक महीने के बाद मुख्यमंत्री ने गड़बड़ी का हवाला देते हुए सभी तबादलों पर तत्काल रोक लगा दिया है और कहा है कि विभाग द्वारा अनावश्यक रूप से तबादले किए गए थे। अब एनडीए की सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री रहे रामसूरत राय ने तबादलों पर रोक लगने के बात बड़ा खुलासा किया है।

IMG 20230522 WA0020

IMG 20230604 105636 460

रामसूरत राय ने कहा है कि जब भी सरकार बदलती है तो विधायक और नेता चाहते हैं कि उनके इलाके में उनके हिसाब से अधिकारियों की पोस्टिंग हो ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश होता है कि विधायकों की पैरवी को सुनना है, जो कि कानून संवत नहीं है। जिन विधायकों की पैरवी नहीं सुनी जाती है तो वे मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करते हैं, जिसके बाद मुख्यमंत्री निजी एजेंसी से इसकी जांच कराते है। जांच एजेंसी द्वारा भी इसमें खेल खेला जाता है और उसी की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री एक्शन लेते हैं।

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

उन्होंने कहा कि सिर्फ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में ही इस तरह की गड़बड़ियां नहीं हैं बल्कि करीब करीब सभी विभागों में इस तरह की गड़बड़ी मिल जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री सिर्फ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को ही निशाना बनाते हैं, इसके पीछे बड़ी वजह है। पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक शीर्ष करीबी अधिकारी हैं जो रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं और बड़े पैमाने पर इस कारोबार में पूंजी लगा रखा हैं और इस सारे खेल के पीछे उसी अधिकारी का हाथ होता है।

IMG 20230606 WA0083

रामसूरत राय ने कहा कि मुख्यमंत्री का करीबी शीर्ष अधिकारी अपने हिसाब से अधिकारियों की ट्रासफर पोस्टिंग कराता है ताकि उसे अपने जमीन के कारोबार में कोई दिक्कत नहीं हो। यही वजह है कि नीतीश कुमार हर बार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को ही अपना निशाना बनाते हैं। यह विभाग जब बीजेपी के कोटे में था तब भी मुख्यमंत्री ने ट्रांसफर-पोस्टिंग पर रोक लगा दिया था और अब जब आरजेडी के कोटे में है तब भी रोक लगा दिया है लेकिन जब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जेडीयू के कोटे में था तब मुख्यमंत्री ने कभी भी ट्रांसफर और पोस्टिंग पर रोक नहीं लगाया था।

IMG 20230701 WA0080

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230716 WA0031 01

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150