Bihar

नरेंद्र मोदी विदेश घूम रहे हैं, वहीं जाकर पिज्जा बर्गर खायेंगे; लालू ने पीएम पर कसा तंज

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। लालू ने कहा है कि देश में भिंडी 80 रुपए किलो, टमाटर 300 रुपए बिक रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विदेश घूम रहे हैं, क्योंकि कहां ठहराना है, वो देख रहे हैं। वहां मोदी जी पिज्जा, मोमो, बर्गर खाएंगे।

लालू प्रसाद रविवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव के स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास पर नवगठित छात्र राजद भारत की एकदिवसीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान लालू प्रसाद ने युवाओं के माध्यम से देश को बचाने की अपील की।

इस दौरान लालू ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, दिल्ली में धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (डीएसएस) का कार्यक्रम कराने की सलाह दी और कहा कि आरएसएस वाले आप लोगों से घबराते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई भ्रम न फैले, एक जुट रहना है। बिहार में सूखा पड़ गया है, किसानों को खेती करने में परेशानी हो रही है। बिहार सरकार ने राहत का ऐलान किया है।

आरजेडी प्रमुख ने कहा कि आजादी की लड़ाई की तरह ही युवाओं को आगे लड़ाई लड़नी है। लोग जेल के अंदर जाते हैं, बाहर आते हैं, जेल की परवाह नहीं करते, देश के ताने-बाने को बरकरार रखना है। राजद, जदयू, कांग्रेस एक साथ मिलकर सरकार चला रही है। 2024 का चुनाव नजदीक आ गया है। एक उम्मीदवार के खिलाफ एक उम्मीदवार चुनाव में खड़ा होगा। इंडिया बनाम एनडीए चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि हमलोग महाराष्ट्र में इस पर चर्चा करेंगे। मैं दिल्ली जा रहा हूं मतभेद भुलाकर सभी को एकजुट रहना है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

3 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

7 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

8 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

10 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

11 घंटे ago