Samastipur

मुहर्रम में पेट्रोल से करतब दिखाने के दौरान 7 वर्षीय बच्ची की झुलसकर हुई मौत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुट्टा चौक के पास शनिवार को अपनी दादी के साथ मोहर्रम का तजिया जुलूस देखने गई 7 वर्षीय बच्ची हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर स्थित को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक बच्ची की पहचान गोपालपुर गांव की निधि कुमारी के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक बच्ची की दादी के बयान पर नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर वार्ड संख्या-27 के मोहम्मद इरशाद उर्फ बुच्ची के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय का बताना है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक पर गोपालपुर अखाड़ा के ताजिया जुलूस में करतब तथा लाठी का खेल चल रहा था। इस ताजिया जुलुस में शामिल मो. इरसाद उर्फ बुच्ची अपने मुँह में पेट्रोल भरकर मुँह से आग निकाल कर करतब दिखा रहा था। इसी क्रम में उसके द्वारा मुँह से पेट्रोल फेंका गया।

आग का लुक्का और पेट्रोल की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे PMCH रेफर किया गया था। जहां जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बच्ची की दादी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के मुख्य आरोपी मो. इरशाद उर्फ बुच्ची के गिरफ्तार कर लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

2 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

3 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

3 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

5 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

5 घंटे ago