समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहारः नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 16 नामी ब्रांड का बन रहा डुप्लिकेट; 20 करोड़ के माल जब्त, 9 गिरफ्तार

बिहार के कैमूर में अवैध तरीके से चल रही नकली सिगरेट फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। कैमूर पुलिस ने फैक्ट्री से 20 करोड़ के तैयार सिगरेट और कच्चा माल जब्त किया है। मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। यह फैक्ट्री चांद थाना क्षेत्र के बेउरी गांव में चलाई जा रही थी। सभी गिरफ्तार लोग सिगरेट फैक्ट्री के टेक्नीशियन है उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

रविवार की देर रात फैक्ट्री में छापेमारी की गई। इसके गोदाम में छापामार टीम पहुंची तो सभी के सभी हक्के बक्के रह गए। वहां भारी मात्रा में कच्चा और तैयार माल मर कर रखे गए थे। कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि जब्त सिगरेट में कई नामी और बड़े कंपनियों के डुप्लीकेट तैयार माल बरामद किए गए हैं। लगभग 12 लाख तैयार और 4 अर्धनिर्मित सिगरेट पाए गए हैं। 5 क्विंटल तंबाकू, लगभग 3 क्विंटल गोंद और भारी मात्रा में एलुमिनियम पेपर, सिगरेट के डब्बे और रेपर मिले हैं। इन सबकी कीमत लगभग 20 करोड बताई जा रही है।

IMG 20220723 WA0098

कैमूर के इलाके में नामी-गिरामी बड़े ब्रांड के सिगरेट का डुप्लीकेट माल तैयार करने की शिकायत की गयी थी। इसके आधार पर भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार के नेतृत्व में छापामारी के लिए टीम गठित की गई। और रेड करके इस फैक्ट्री का खुलासा किया गया। इस दौरान 3 गाड़ियों में डिस्पैच के लिए सिगरेट के डब्बे भरे गए थे। उन्हें भी जब्त कर लिया गया है।

IMG 20230522 WA0020IMG 20230604 105636 460

फैक्ट्री का संचालक बहुत शातिर है। पुलिस टीम जानकर हैरान रह गई दिन में इसे बंद रखा जाता था और रात में पूरा काम होता था। फैक्ट्री कैमूर में है लेकिन उत्तर प्रदेश की सीमा बिल्कुल सटी हुई है  ताकि छापामारी की स्थिति में बचने के लिए इसके कर्मचारी उत्तर प्रदेश में भाग जाएं।

IMG 20230606 WA0083

कैमूर एसपी ने बताया कि इसका संचालक गुड्डू खान है जो बनारस का रहने वाला है।  वह फरार है। पुलिस गिरफ्तार कर्मियों से पूछताछ कर रही है ताकि गुड्डू खान को गिरफ्तार किया जा सके। इस मामले में चांद थाने में एफ आई आर दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया  है कि वाराणसी पुलिस से संपर्क किया गया है। गुड्डू खान के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जिन ब्रांड्स के सिगरेट यहां बनाए जा रहे हैं उन कंपनियों को भी सूचना दे दी गई है।  जांच के लिए सैंपल कलेक्ट कर एफएसएल को भेज दिया गया है।

IMG 20230701 WA0080Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu GIMG 20230716 WA0031 01IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230620 WA0060IMG 20230416 WA0006 01