समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

चिराग की NDA में वापसी से पारस गुट की बढ़ी बेचैनी : प्रिंस राज का तंज, कहा कुछ ऐसा कि सुनकर बड़े भाई को आ जाएगा गुस्सा

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

चिराग पासवान की NDA में वापसी और बढ़ते कद को लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी यानी पारस गुट की बेचैनी बढ़ गयी है। पारस गुट के सांसद अब धीरे-धीरे खुलकर सामने आने भी लगे हैं। इसी कड़ी में चिराग पासवान के चचेरे भाई और समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज ने बड़े भाई पर तीखा निशाना साधा है।

चिराग पासवान पर कसा तंज

राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज ने चिराग पासवान के NDA में शामिल होने पर तीखा तंज कसा है और कहा है कि लालू प्रसाद जी नीतीश कुमार के बारे में कहा करते थे कि उनके पेट में दांत है, वैसा ही कुछ इनका है कि खाने के दांत कुछ और दिखाने के कुछ और हैं।

IMG 20230604 105636 460

IMG 20230522 WA0020

‘हर किसी को चुनाव लड़ने का हक़’

प्रिंस राज ने ये भी कहा कि हिन्दुस्तान में जो भी ये भावना रखता है कि विकास होना चाहिए और पीएम मोदी में आस्था जताता है, वो NDA के साथ आएगा, बाकी लोग दिखावा करेंगे। वहीं, चिराग पासवान के साथ सीटों के विवाद पर प्रिंस राज ने कहा कि हर किसी को कहीं से भी चुनाव लड़ने का हक़ है। हमलोग जिसके साथ थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। बाकी लोग आते हैं और जाते हैं।

IMG 20230701 WA0080

समस्तीपुर को लेकर चिराग को प्रिंस राज की चुनौती

वहीं, चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि वो लोग सीटों को लेकर ही NDA में आ रहे हैं, वो इस बात से ही आ रहे हैं कि उन्हें सीट मिलेगा तो आएंगे तो जनता भलीभांति समझती है। वहीं, समस्तीपुर से चुनाव लड़ने का दावा करते हुए प्रिंस राज ने कहा कि बिल्कुल मैं वहीं से चुनावी अखाड़े में उतरुंगा। इसमें कोई सवाल ही नहीं उठता है। लेकिन 10 मुंह 10 बातें, भ्रम फैलाने वाले बहुत लोग हैं।

IMG 20230324 WA0187 01

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

IMG 20230606 WA0083

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230716 WA0031 01

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150