Bihar

शिक्षा विभाग में मचे घमासान के बीच लालू यादव ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को बुलाया, जानिए क्या हुई बात…

बिहार के शिक्षा विभाग में चल रहे घमासान के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने आज सुबह शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को तलब किया। और आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि कोई विवाद नहीं है। चीजों को देख और समझ रहा हूं। मीडिया के जरिए पता चला है। और अब एक-एक चीज बारीकी से देख रहा हूं। कोई विवाद बढ़ा ही नहीं है। आपको बता दें शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर लालू यादव के करीबियों में से एक हैं। और आरजेडी कोटे से बिहार सरकार में मंत्री हैं।

पीत पत्र पर मचा घमासान

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को शिक्षा मंत्री के पीएस कृष्णा नंद यादव ने पीत पत्र लिखा था। जिसमें शिक्षा मंत्री की ओर से केके पाठक समेत विभाग के निदेशक स्तर के कुछ पदाधिकारियों की कार्यशाली पर आपत्ति जतायी थी। जिसमें कहा गया था कि यह सुनिश्चित किया जाय कि लोक सेवक अपनी छवि को चमकाने, राबिनहुड की छवि बनाने के लिए विभाग के संसाधनों तथा सरकार का सहारा ना ले सकें।

शिक्षा विभाग की हुई किरकिरी

जिसके बाद ये चिट्ठी वायरल हो गई। और अब शिक्षा विभाग की किरकिरी हो रही है। जिसके बाद सवाल उठने लगे कि आखिर शिक्षामंत्री को पीत पत्र लिखवाने की जरुरत क्यों पड़ी। वही अब दूसरी ओर शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के आप्त सचिव कृष्णा नंद यादव के विभाग में एंट्री पर रो लगा दी है। केके पाठक नीतीश कुमार के भरोसेमंद अधिकारियों में एक हैं। वहीं इस मामले पर जदयू और आरजेडी के अलग-अलग सुर हैं।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि केके पाठक एक ईमानदार, नियम संगत और कानून से चलने वाले अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि पाठक काम करने वाले अधिकारी हैं। जिन्हें उनकी कार्यशैली पसंद है, उन्हें वो पसंद आते हैं। जिन्हें पसंद नहीं है वो उन्हें नापसंद करते हैं। बिहार में कानून का राज है। कोई भी अधिकारी नियम व कानून के विरुद्ध जाकर कार्य करने की हिम्मत नहीं जुटा सकता है।

वहीं, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि केके पाठक ने अब तक जिन विभागों में काम किया है, व्यवस्था को अपडेट करने का काम किया है। अपर मुख्य सचिव कार्यपालिका के प्रधान होते हैं। शिक्षा विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर वहां की कार्यशैली निर्धारित की होगी। ऐसे में लालू से शिक्षामंत्री की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में देखना होगा कि शिक्षा विभाग में मचा रण आखिर कब थमेगा?

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

8 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

12 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

12 घंटे ago